LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार
29-Aug-2025 04:38 PM
By FIRST BIHAR
Viral Video: भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उनके बेटे आशीष मंडल की चर्चा भी खूब हो रही है। आशीष मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पुलिस को खुले मंच से चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। गणेश चतुर्थी के एक कार्यक्रम में उन्होंने पुलिस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए आशीष मंडल ने कहा कि अगर कोई पुलिस वाला आपको परेशान करे तो आप कहिए कि हम गोपाल मंडल के परिवार से हैं। इसके बाद भी अगर कोई पुलिस वाला आंख उठाकर देखेगा तो हम उसकी आंख निकाल लेंगे।
यह वीडियो नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के इस्माइलपुर के देवन मंडल टोला का बताया जा रहा है। हालांकि, फर्स्ट बिहार/झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि विधायक के बेटे आशीष मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन्होंने पहले भी कई बार पुलिस और प्रशासन को लेकर विवादास्पद बयान दिए हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने कहा था, कि "ना मैं किसी से डरता हूं, ना मेरे पापा डरते हैं, क्योंकि मेरे पापा विधायक हैं।"
वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान भी उनकी दबंगई सामने आई थी। नवगछिया के कदवा थानेदार से जब उनकी बात नहीं मानी गई, तो आशीष मंडल ने थानेदार को धमकी दे डाली थी। इस मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा आशीष मंडल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर केस तक दर्ज की गई थी।
JDU विधायक गोपाल मंडल की राह पर बेटा आशीष मंडल, पुलिस के खिलाफ विवादित बयान: कहा- अगर पुलिस परेशान करे तो कहना हम गोपाल मंडल के आदमी हैं, फिर अगर आंख उठाकर देखा तो उसकी आंख निकाल लेंगे।#BiharPolitics #GopalMandal #ControversialStatement #Police #BiharNews @PoliceBhagalpur pic.twitter.com/NhdNhwiXub
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) August 29, 2025