Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
23-Feb-2025 09:15 PM
By First Bihar
गया रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए टिकट काउंटर पर लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 'मोबाइल यूटीएस' सेवा शुरू की है। इसके तहत स्टेशन परिसर में दो मोबाइल काउंटर खोले गए हैं, जहां से यात्री आसानी से चलते-फिरते टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह नई सुविधा रविवार से लागू हो गई है। सीनियर डीएसपी सुधांशु रंजन ने बताया कि अब यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे कर्मचारी या टीटीई अपने हाथ में 'हैंडहेल्ड डिवाइस' लेकर यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराएंगे। इस व्यवस्था से यात्रियों का समय बचेगा और टिकट खरीदने की प्रक्रिया और सुविधाजनक हो जाएगी।
गया जंक्शन पर शुरू की गई 'मोबाइल यूटीएस' सुविधा के तहत स्टेशन परिसर में मोबाइल यूटीएस मशीन के साथ विशेष रूप से प्रशिक्षित रेलकर्मियों को तैनात किया गया है। यात्री इन कर्मियों से संपर्क कर तुरंत अपना यात्रा टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा पारंपरिक टिकट काउंटर और एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) के अलावा एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में दी जा रही है। इसके साथ ही यात्री यूटीएस मोबाइल ऐप के जरिए भी अपने मोबाइल पर टिकट बुक कर सकते हैं।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस डिजिटल और आधुनिक प्रणाली से यात्रियों की यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस नई सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है ताकि टिकट लेने की प्रक्रिया को सुगम और तेज़ बनाया जा सके।