पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
29-Jul-2025 09:13 AM
By First Bihar
Bihar Encounter: बिहार के गयाजी में रविवार देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान अपराधी सतीश उर्फ चंदन के पैर में गोली लगी है। पुलिस को उसकी तलाश पिछले 15 दिनों से थी, क्योंकि वह शेरघाटी के चर्चित डॉक्टर तपेश्वर सिंह पर गोली चलाने के मामले में वांछित था।
मुठभेड़ शेरघाटी थाना क्षेत्र के मनराज खुर्द इलाके में हुई, जहां पुलिस को सतीश के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इनपुट के आधार पर पहुंची टीम को देखते ही सतीश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सतीश के पैर में गोली लगी।
फिलहाल सतीश को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH), गया में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। मामले की पुष्टि एएसपी शैलेन्द्र सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि, "मौके से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।"
यह मुठभेड़ उस मामले से जुड़ी है, जिसमें 19 जुलाई को अपराधी सतीश ने शेरघाटी के प्रसिद्ध डॉक्टर तपेश्वर सिंह पर जानलेवा हमला किया था। डॉक्टर को जबड़े के पास गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, डॉक्टर तपेश्वर ने साहस दिखाते हुए खुद 3 किलोमीटर स्कूटी चला कर सरकारी अस्पताल तक पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
डॉ. तपेश्वर सिंह शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व चिकित्सा प्रभारी रह चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वह निजी क्लिनिक चला रहे हैं। यह हमला उनके क्लिनिक के पास हुआ था। इसी साल 6 जनवरी को भी उनके क्लिनिक पर बमबारी और फायरिंग की गई थी। तब भी आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया था, लेकिन अब मुठभेड़ के बाद मामले में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर तपेश्वर का एक बेटा अमेरिका में रहता है और दूसरा उनके साथ गया में। बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद भी चल रहा है, जिसकी जांच अब पुलिस के लिए एक नया एंगल हो सकती है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है, चाहे वह आपराधिक गैंग से जुड़ाव हो या पारिवारिक रंजिश।
पुलिस अब घायल अपराधी सतीश से पूछताछ कर रही है। मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार, खोखा और अन्य सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि सतीश किसी बड़े आपराधिक गिरोह से भी जुड़ा हो सकता है। मगध रेंज के वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर निगरानी रख रहे हैं और पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी गई है।