ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar News: 8 साल के बेटे के साथ बोधगया से शुरू की वैष्णो देवी यात्रा, रोज साइकिल से चलेंगे 100 KM

Bihar News: बिहार के गया के रहने वाले प्रकाश कुमार गुप्ता अपने 8 साल के बेटे की इच्छा पूरी करना चाहते हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने बेटे के साथ माता वैष्णो देवी की यात्रा साइकिल से शुरू की है।

15-Jan-2025 01:38 PM

By First Bihar

Bihar News: धार्मिक आस्था के साथ सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए गया के रहने वाले प्रकाश कुमार गुप्ता अपने बेटे यशराज के साथ साइकिल से वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे हैं। वे हर दिन 90-100 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे। इस यात्रा का मकसद धार्मिक आस्था के साथ-साथ सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार और विश्व में शांति की कामना करना है।


बोधगया के रहने वाले प्रकाश कुमार गुप्ता मकर सक्रांति पर मां मंगला गौरी के दर्शन करने के बाद अपने 8 साल के बेटे यशराज के साथ साइकिल से वैष्णो देवी की यात्रा शुरू की है। अपने बेटे की इच्छा पूरी करने और सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए वे ये अनोखी यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा में वे रोजाना 90 से 100 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे।आपको बता दें कि इससे पहले भी पिता-पुत्र की ये जोड़ी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय साइकिल से अयोध्या गई थी।


प्रकाश कुमार गुप्ता बोधगया के रामपुर में एक छोटा सा ढाबा चलाते हैं। उनके बेटे यशराज ने साइकिल से वैष्णो देवी जाने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद उन्होंने साइकिल से वैष्णो देवी को यात्रा करने की सोची।  वे लोगों को ये संदेश देना चाहते हैं कि अगर इच्छा शक्ति मजबूत हो तो कुछ भी मुमकिन है।