Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
22-Feb-2025 10:26 PM
By First Bihar
गया-डीडीयू रेलखंड पर काष्ठा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य शुरू होने के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का परिचालन बदले रूट से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। शनिवार को गया से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस को रीशेड्यूल कर गया रेलवे स्टेशन से 15 मिनट की देरी से चलाया गया। वहीं, ट्रेन संख्या 63289 गया-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर को भी 30 मिनट की देरी से भेजा गया।
12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस- 15 मिनट की देरी से रवाना हुई। 63289 गया-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर- 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। 12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस- धनबाद से गया के बीच 90 मिनट तक नियंत्रित की गई। 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस - डीडीयू और परैया के बीच 120 मिनट तक नियंत्रित की गई।
20887 रांची-वाराणसी एक्सप्रेस का रुट बदला गया है। यह ट्रेन अब गया-पटना-डीडीयू के रास्ते चलाई जा रही है। 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय-परैया रेलखंड के बीच 120 मिनट तक नियंत्रित की गई।
पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि काष्ठा रेलवे स्टेशन के पास यार्ड रिमॉडलिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं।
जो भी यात्री इन दिनों गया-डीडीयू रेलखंड पर यात्रा करने वाले हैं, वे अपनी ट्रेन का समय और रूट अपडेट जरूर चेक कर लें, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।