Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
09-Feb-2025 10:25 AM
By First Bihar
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से सामने आया है। जहां महाकुंभ नहाने जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज महाकुम्भ में स्नान के लिए गया जिले के शेरघाटी से जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तीर्थ यात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही स्कार्पियो शनिवार को वाराणसी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हैं। बेकाबू ट्रक ने उनकी कार को रौंद दिया। फिलहाल सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। जबकि मृतकों का शव लाने के लिए गया से परिजन रवाना हो गया हैं।
बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान आशा पांडे, दिलीप पांडे और अंजनी मिश्रा के रूप में हुई है। तीनों शेरघाटी के रिटायर्ड टीचर कामेश्वर पांडे के परिवार के हैं। घायलों को बनारस के बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे में बाल बाल बची प्रियंका पांडेय ने बताया कि शनिवार की भोर में करीब ढाई बजे वाराणसी से आगे बढ़ने पर भदोही के करीब स्कॉर्पियो का टायर पंक्चर हो गया था। सड़क किनारे स्कॉर्पियो खड़ा कर चालक टायर बदल रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे आस-पास खड़े लोग भी चपेट में आ गए।
इधर शेरघाटी के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को कामेश्वर पांडे के परिवार के 13 सदस्य कुंभ स्नान के लिए हंसी खुशी निकले लेकिन, कुछ घंटे बाद ही सड़क दुर्घटना की खबर आई। हादसे में बाल बाल बची कामेश्वर पांडे की छोटी बहू प्रियंका पांडे ने बताया कि उनकी बड़ी ननद अपने दो बेटियों के साथ धनबाद से कुंभ स्नान के लिए शेरघाटी आई थी।
दुर्घटना में मौत का शिकार दिलीप पांडे भी धनबाद से ही शेरघाटी आए थे। उनकी पत्नी आशा पांडे भी कुंभ स्नान को लेकर काफी उत्साहित थी। बनारस में भदोही के पास सड़क के किनारे खड़ी उनकी स्कॉर्पियो में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया और तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में प्रियंका के पति सुजीत पांडे भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। अरविंद पांडे के परिवार पर आई आपदा को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने दुख जताया है।