ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

BIHAR: तिलक के एक दिन पहले दूल्हे का मिला शव, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

अशोक यादव के घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। कार्ड छप चुके थे, मेहमान आने लगे थे और तिलक की रस्म की तैयारी हो रही थी। बारात सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र के केवला गांव जाने वाली थी। लेकिन युवक की मौत ने सब कुछ तबाह कर दिया।

06-May-2025 03:38 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार के गया जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शादी की तैयारियों के बीच एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है, जिसकी शादी आगामी 10 मई को तय थी और 8 मई दिन बुधवार को उसका तिलक था। लेकिन तिलक से ठीक एक दिन पहले युवक का शव गांव के पोखरे के पास बरामद हुआ, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई और शादी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।


लापता होने के बाद पोखर से मिला शव

मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरी तपसा गांव का है। अशोक यादव सोमवार की शाम को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवारवालों ने पहले सोचा कि वह किसी काम से गया होगा, लेकिन रात होते-होते जब कोई सूचना नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को गांव के पास स्थित पोखरे के किनारे उसका शव मिला, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।


सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, हालांकि युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।


शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदली

अशोक यादव के घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। कार्ड छप चुके थे, मेहमान आने लगे थे और तिलक की रस्म की तैयारी हो रही थी। बारात सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र के केवला गांव जाने वाली थी। लेकिन युवक की मौत ने सब कुछ तबाह कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों की हालत खराब है और वे कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


गांव में शोक का माहौल

स्थानीय लोगों ने बताया कि अशोक एक बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था, जिसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसकी असामयिक मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। सभी लोग गहरे शोक में डूबे हुए हैं और परिवार को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं।


पुलिस जांच जारी है, परिजनों को न्याय दिलाने की मांग

पुलिस ने कहा है कि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर ग्रामीणों और परिजनों की मांग है कि मौत के पीछे की सच्चाई जल्द से जल्द सामने आए और अगर इसमें कोई साजिश या अपराध शामिल है, तो दोषियों को सख्त सजा मिले।