Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
02-Nov-2025 08:01 PM
By First Bihar
GAYAJEE: पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब रहने के चलते बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में परेशानी हो रही थी। रविवार को मौसम साफ होने के बाद सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लग गयी। इसी क्रम में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गयाजी में महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और लोगों से वोट देने की अपील की। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि बिहार की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है।
सचिव पायलट ने महागठबंधन के प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। गयाजी शहर के गया क्लब मैदान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा-जदयू एक बार फिर विधानसभा चुनाव में झूठे वायदे कर बिहार की भोली-भाली जनता का वोट ठगने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि बिहार की जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सिर्फ कुर्सी से मोह है। वरना बिहार के लोगों के नाखून कटवाकर दिल्ली भेजने के बाद वापस भाजपा के साथ नहीं जाते। सचिन पायलट ने कहा कि आज पूरा देश बिहार चुनाव की ओर देख रहा है। 20 साल से इस प्रदेश में जो हालात उत्पन्न हुए हैं वे किसी से छिपे नहीं हैं। पिछले चुनावों में प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किए गए वे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने उपस्थित जनसभा में कांग्रेस उम्मीदवार मोहन श्रीवास्तव को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।





