Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
25-May-2025 07:03 PM
By First Bihar
BIHAR: गयाजी जिले के इमामगंज महादलित टोले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां रहने वाले 4 लोगों की दर्दनाक मौत दिल्ली में हो गयी। यहां से मजदूरी करने के लिए लोग दिल्ली से हरियाणा पिकअप वैन से जा रहे थे कि तभी टायर फटने से गाड़ी पलट गयी और उसके नीचे दबने से 4 की जान चली गयी। इस दर्दनाक घटना पर गया जी इमामगंज विधानसभा के भावीं प्रत्याशी राजद के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रितू प्रिया चौधरी ने दुख जताया।
बता दें कि रितू प्रिया चौधरी इमामगंज क्षेत्र का लगातार सघन दौरा कर रही है। इसी दौरान उन्हें इस घटना की जानकारी मिली तब मृतक के परिजनों से मिलने के लिए इमामगंज पहुंच गईं। दिल्ली सड़क दुर्घटना में जिनकी मौत हुई वो सभी इमामगंज के रहने वाले हैं। इनकी पहचान लक्ष्मी कुमारी, शीशम कुमारी, गौतम कुमार के रूप में हुई है। मृतकों के जाकर रितू प्रिया चौधरी ने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। कहा कि इस दुख की घड़ी मैं आपके साथ हूं।
राजद नेत्री रितु प्रिया चौधरी ने कहा कि दिल को दहला देने वाली यह घटना दिल्ली में हुई है जहां इमामगंज के 4 लोगों की मौत हो गयी। उनका मानना है कि पलायन के वजह से इस तरह के घटनाए हो रही है। लोगों के पलायन की बड़ी वजह है कि यहां लोकल रोजगार की व्यवस्था अब तक नहीं है। ईमानगंज प्राकृतिक रूप से भी खूबसूरत जगह है ,यहां डेयरी और लकड़ी से संबंधित छोटे बड़े उद्योग स्थापित कर पलायन रोका जा सकता है। इसके लिए सरकारी स्तर और पहल होनी चाहिए ताकि पूरा परिवार मिलकर एक साथ घर पर रह सके।
राजद नेत्री रितु प्रिया चौधरी इमामगंज के कुंडेश्वर गांव के रहने वाली है और इमामगंज के हर बूथ स्तर पर जाकर पार्टी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घोषणा पत्र में जारी सभी कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत करा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से बड़े-बड़े कद्दावर नेता राष्ट्रीय स्तर के हैं फिर भी क्षेत्र का विकास 20 वर्षों से रुका हुआ है। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची रितू प्रिया चौधरी के साथं-साथ राजद के पुष्प लता कुमारी, रंजू कुमारी, आशा कुमारी, रिंकू कुमारी, सिद्धार्थ कुमार, निशांत कुमार,गोल्डन कुमार, दारोगा प्रसाद व अन्य लोग भी मौजूद थे।



रिपोर्ट नितम राज गया