Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
19-Aug-2025 11:12 AM
By First Bihar
GAYAJI: वोटर अधिकार यात्रा पर निकले राहुल गांधी के दौरे में आज एक बेहद दिलचस्प वाकया देखने को मिला. राहुल गांधी के स्वागत के लिए जुटाई गई भीड़ ने बीजेपी जिंदाबाद का नारा लगाना शुरू कर दिया. गयाजी के वजीरगंज में ये वाकया हुआ है.
राहुल गांधी की "वोटर अधिकार यात्रा" के तीसरे दिन गया जिले के वजीरगंज में ये अप्रत्याशित नजारा देखने को मिला। यहां के पुनावा हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब उनका काफिला बिना मंदिर पहुंचे आगे निकल गया तो स्थानीय लोग भड़क गए और "बीजेपी जिंदाबाद" के नारे लगाने लगे।
मंदिर में इंतजार करते रह गए लोग
कांग्रेस की ओर से पहले ही आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई थी कि राहुल गांधी तीसरे दिन अपनी यात्रा की शुरुआत वजीरगंज स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से करेंगे। इसी उम्मीद में कांग्रेस और राजद के नेताओं ने स्थानीय लोगों को सुबह से ही मंदिर परिसर में जुटा कर रखा था। राहुल गांधी के स्वागत की तैयारी भी की थी और पूजा की थाली सजाकर रखी गई थी। लेकिन तय कार्यक्रम के विपरीत राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला बिना मंदिर रुके आगे निकल गया। इसको लेकर वहां मौजूद लोग नाराज हो गए।
"सिर्फ वोट लेने आते हैं नेता"
गांव के युवाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह प्राचीन मंदिर हमारे लिए आस्था का केंद्र है। यहां पूजा किए बिना यात्रा आगे बढ़ा दी गई, यह स्थानीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बात है। युवाओं ने कहा, "नेता सिर्फ वोट लेने के लिए आते हैं। हमारी आस्था और मंदिर की महत्ता की उन्हें कोई परवाह नहीं।" इसके बाद नाराज लोगों ने राहुल गांधी के काफिले के गुजरने के तुरंत बाद "बीजेपी जिंदाबाद" के नारे लगाए।
पप्पू यादव पहुंचे, नाराज लोगों से बातचीत की
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला निकलने के बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव वजीरगंज मंदिर पहुंचे। उन्होंने नाराज ग्रामीणों और युवाओं को समझाने की कोशिश की और माहौल को शांत कराया। बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हैं। रविवार को उनकी यात्रा का तीसरा दिन था।