ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

PATNA RANCHI VANDE BHARAT EXPRESS : अचानक रोकनी पड़ी वंदे भारत ट्रेन,ट्रैक पर फंस गया ट्रैक्टर; जानिए फिर क्या हुआ

PATNA RANCHI VANDE BHARAT EXPRESS : गया में बड़ा रेल हादसा टल गया है। रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर फंस गया था, तभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी आने लगी।

22-Mar-2025 09:23 AM

By First Bihar

PATNA RANCHI VANDE BHARAT EXPRESS : बिहार के गया में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। यहां गया-पटना रेलखंड पर रेलवे प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर फंसने के कारण पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को रोकना पड़ा है।


जानकारी के अनुसार 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, जिस वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ की कार्रवाई के बाद ऑपरेशन संचालित हुआ। 


वहीं, इस रूट पर ट्रेन के गुजरने से पहले ही यहां रेलवे फाटक पर एक ट्रैक्टर फंस गया। ट्रैक्टर पर सीमेंट की बोरी लदी हुई थी। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन के गुजरने के कुछ मिनटों पहले फाटक बंद होने ही वाला था। ट्रैक्टर और दूसरी गाड़ियां गुजर ही रही थी, तभी गया पटना रेलखंड पर स्थित 63/बी समपार फाटक के रेलवे पटरी पर ट्रैक्टर फंस गया। इस दौरान रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को सूचना मिलने पर गया रेलवे स्टेशन पर तत्काल रोका गया।


वहीं, रेलवे फाटक पर ट्रैक्टर के फंसे होने की सूचना रेलवे फाटक कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन को दी, जिसके तुरंत बाद रेलवे प्रशासन और आरपीएफ के अधिकारी और पुलिस जवान मौके पर पहुंचकर दानापुर और डीडीयू मंडल के सिक्योरिटी कंट्रोल को इसकी सूचना दी।


इधर, इस पूरे मामले में जहानाबाद आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद यादव ने बताया कि फाटक पर ट्रैक्टर फंसने के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर का डाला छोड़कर इंजन लेकर फरार हो गया था। हालांकि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात फाटक के गेटमैन ने ट्रैक्टर का नंबर नोट कर लिया है। उन्होंने बताया की कार्रवाई की जा रही है. ट्रॉली जप्त कर ली गई है और नंबर के आधार पर केस भी दर्ज कर लिया गया है।