Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
25-Aug-2025 09:38 AM
By First Bihar
PITRU PAKSHA MELA 2025 : बिहार में गया जी में आगामी 6 सितंबर से 21 सितंबर तक पतृपक्ष मेला का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर प्रसाशन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जूट गया है। इस बीच खबर यह भी है कि यदि कोई शख्स अपने किसी जरूरी काम में लगे हुए हैं और उनके पास गया जी आने का समय नहीं है तो घर बैठे ही पिंडदान कर सकते हैं।
बिहार के गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2025 आगामी 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, जो 21 सितंबर तक चलेगा। यह मेला अपने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है, जहां लाखों तीर्थयात्री अपने पूर्वजों के मोक्ष की कामना के लिए पिंडदान करने पहुंचते हैं। भारत के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी पिंडदानी इस पवित्र स्थल पर आते हैं।
जानकारी के अनुसार, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा शुरू की है। जिसके तहत पिंडदानी घर बैठे अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान कर सकते हैं। इस सुविधा में पंडा, पुजारी, पूजा सामग्री और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल हैं। ऑनलाइन पिंडदान की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई जाती है, जो पेन ड्राइव के माध्यम से पिंडदानी को उनके पते पर भेजी जाती है।
इधर, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ऑनलाइन पिंडदान के लिए 23 हजार रुपये का पैकेज निर्धारित किया है। इस पैकेज में सभी धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आवश्यक सामग्री, पंडा जी और पुजारी की सेवाएं शामिल हैं। निगम की वेबसाइट पर 25 या 26 अगस्त से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। यह पैकेज न केवल भारत में रहने वालों के लिए, बल्कि विदेशों में रहने वाले पिंडदानियों के लिए भी उपलब्ध है, जो गया जी नहीं पहुंच सकते।