Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना
09-Jan-2026 04:33 PM
By First Bihar
GAYAJEE: जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने वाले आरोपी को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने घटना के आठ घंटे के भीतर अरेस्ट किया है। गया यार्ड में हुई इस घटना का खुलासा करते हुए आरपीएफ ने बताया कि पथराव का वायरल वीडियो और सूचना के आधार पर आरोपी तक टीम पहुंची और उसे मौके से गिफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अब आरोपी को अपनी गलती का एहसास हो गया है।
आरपीएफ ने बताया कि गया यार्ड के पास ट्रेन संख्या 13152 डाउन जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस पर एक युवक को पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ट्रेन पर पथराव के संबंध में इंचार्ज प्रधान आरक्षक बृज भूषण मिश्रा ने लिखित शिकायत की थी। दिये गये आवेदन के आधार पर गया आरपीएफ में रेलवे अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए गया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव, अपराध आसूचना शाखा (CIB) के निरीक्षक चंदन कुमार के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई गयी। जिसमें गया आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों और जवानों को शामिल किया गया। जिसके बाद टीम पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी। वायरल वीडियो और सूचना के आधार पर टीम ने जांच को आगे बढ़ाया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की गयी लेकिन सफलता नहीं मिली। लेकिन इसके बावजूद जांच टीम आरोपी को पकड़ने में लगी रही। आखिरकार आरोपी मोहम्मद शफीक के 23 वर्षीय बेटे मोहम्मद आरिफ उर्फ अमन को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आरिफ गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के उतरौत गांव का रहने वाला है। वह फिलहाल चंदौती थाना क्षेत्र में रह रहा था।
जब टीम ने उससे पूछताछ की तब आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि चलती ट्रेन के अंदर से किसी यात्री ने कुछ ऐसा कहा कि वह गुस्से में आ गया और उसने एक नहीं कई बार ट्रेन पर पत्थर फेंका। उसे अपने इस व्यवहार पर पछतावा भी है। लेकिन अब पछताने से क्या होगा आरपीएफ और जीआरपी की टीम के हत्थे चढ़े इस शख्स को जेल भेज दिया गया है। महज आठ घंटे में जांच टीम ने मामले का खुलासा किया है। टीम का कहना है कि रेलवे की संपत्ति को जो नुकसान पहुंचाएगा या यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस खुलासे ने यह मैसेज देने का काम किया है कि गलत करने वालों का बुरा ही अंजाम होता है।
नितम राज की रिपोर्ट