Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
15-Jun-2025 10:30 PM
By First Bihar
GAYAJEE: हाइवा ने गया जी नगर निगम कार्यालय के जमादार को उस वक्त रौंद दिया जब वो स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जमादार की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।
गुस्साईं भीड़ ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते पूरी ट्रक में आग पकड़ लिया और वह बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी। इस दौरान गुस्साए लोगों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने ऐसा करने से रोका लेकिन लोग इतने गुस्से में थे कि ट्रक को आग के हवाले कर दिया और पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।
घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र में बाईपास के पास की है जब रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक हाइवा की चपेट में आने से नगर निगम के जमादार की मौत हो गयी। मृतक की पहचान जमादार प्रकाश दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जमादार प्रकाश दास स्कूटी से माडनपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी हाईवा की चपेट में आ गया और इस घटना में उनकी मौत हो गई।
घटना से गुस्साए नगर निगम कर्मियों ने शव को बीच सड़क पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन इनका गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल का भी प्रयोग किया।
लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक जलकर राख हो चुका था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।