ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar News: चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक यात्री की मौत, रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार के गया जी रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक यात्री की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई, जब पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पहले ही प्लेटफार्म से खुल चुकी थी।

09-Nov-2025 01:27 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में एक यात्री की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई, जब पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पहले ही प्लेटफार्म से खुल चुकी थी और यात्री ने किसी तरह उसे पकड़ने की कोशिश की। चश्मदीदों के अनुसार, यात्री ने ट्रेन के पायदान पर पैर रखने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया। 


इसके बाद वह कुछ दूरी तक ट्रेन के साथ घिसटता चला गया। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई और कई यात्रियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के गार्ड को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काळ ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। हालांकि, तब तक यात्री की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद गया स्टेशन पर रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। 


शव ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा हुआ था, जिससे उसे निकालना काफी मुश्किल हो रहा था। रेलकर्मियों ने कई बार प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हो सके। अंततः प्लेटफार्म के एक हिस्से को तोड़कर शव को निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। घटना के कारण गया जंक्शन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस को एक घंटे से अधिक समय तक स्टेशन पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। फिलहाल, जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि यात्री किस परिस्थिति में प्लेटफार्म पर दौड़ते हुए ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था।


रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में चलती ट्रेन पकड़ने का प्रयास न करें, क्योंकि ऐसे हादसे न केवल जानलेवा साबित होते हैं बल्कि अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन जाते हैं। गया स्टेशन प्रबंधन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए प्लेटफार्म पर सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत किया जाएगा।