Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
19-Jun-2025 12:25 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार में मानसून ने हाल ही में दस्तक दी है और इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। गया जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण गुरुवार सुबह फल्गु नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे मानपुर के फोर लेन पुल के नीचे रह रहे 12 खानाबदोश लोग पानी में फंस गए।
दरअसल, गुरुवार सुबह फल्गु नदी के पचंदेवधाम घाट के समीप स्थित नए फोर लेन पुल के नीचे तेज़ बहाव और जलस्तर बढ़ने के कारण वहां सो रहे खानाबदोश लोग अचानक पानी से घिर गए। तेज धार और लबालब नदी को देखकर वे घबराकर चिल्लाने लगे। मानपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पड़ने वाले इस स्थान पर जब स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनी तो तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पास के तैराक युवकों को बुलाया। संतोष कुमार नामक युवक ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि कुछ लोग नदी में फंसे हैं, जिसके बाद वे तैराक साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों को तैरकर, तो कुछ को रस्सियों की मदद से पुल के ऊपर से खींचकर सुरक्षित निकाला गया।
कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम नाव लेकर मौके पर पहुंची, और सभी 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता पाई। हालांकि, तीन बकरियां और खानाबदोश परिवारों के कुछ सामान तेज धार में बह गए। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाने वाले युवाओं की प्रशंसा की और जिला प्रशासन से बचाव में लगे युवकों को सम्मानित करने की मांग की है। कई लोगों ने बताया कि यदि समय पर मदद न पहुंचती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
पानी में फंसे लोग बंजारन समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जो झुंड में रहते हैं और रोज़मर्रा की जिंदगी गुज़ारने के लिए छोटा-मोटा सामान बेचते या मांगते हैं। आमतौर पर ये लोग पुल के नीचे या घाट किनारे अस्थायी ठिकाना बना लेते हैं और मौसम के अनुसार स्थान बदलते रहते हैं। बुधवार रात को भी बारिश और गर्मी से बचने के लिए इन्होंने पुल के नीचे ऊंचे स्थान पर डेरा डाला था, लेकिन भारी बारिश के कारण पानी अचानक बढ़ गया।
फल्गु नदी में आई इस बाढ़ को लेकर अब स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। संभावित खतरे को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वालों को अलर्ट किया गया है और तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और बारिश की चेतावनी दी है। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि आपदा की घड़ी में स्थानीय समुदाय और प्रशासन का तालमेल किस तरह जान बचा सकता है। साथ ही यह सवाल भी उठता है कि नदी किनारे और पुलों के नीचे रह रहे खानाबदोश परिवारों के लिए स्थायी समाधान की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।