Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
30-Nov-2025 04:19 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: गया के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक खड़ी मालगाड़ी के नीचे से गुजरने की कोशिश करते समय बाल-बाल बच गया। प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश उसे भारी पड़ गई। खड़ी मालगाड़ी अचानक चल पड़ी, लेकिन युवक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पटरी पर लेटकर अपनी जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन के लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के नीचे से जाने की कोशिश कर रहे युवक के ऊपर से ट्रेन गुजर गई। गनीमत रही कि उसे एक खरोंच तक नहीं आई। भागने का कोई विकल्प न देख युवक ने पटरी पर लेट जाने का साहसिक निर्णय लिया, जिससे वह पूरी मालगाड़ी के गुजरने के बावजूद सुरक्षित रहा।
ट्रेन गुजरने के बाद युवक धीरे-धीरे उठा और ईश्वर को धन्यवाद देते हुए हाथ जोड़ लिया। वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली, जबकि कई लोग इस भयावह दृश्य को देखकर थर्रा गए। किसी ने मौके पर वीडियो रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, और रेल पुलिस उसकी खोज में जुटी है।
स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मियों ने बताया कि माइक से लगातार घोषणा की जा रही थी कि मालगाड़ी जल्द ही चलने वाली है। इसके बावजूद युवक ने लापरवाही भरा कदम उठाया। रेलवे ने यात्रियों से सुरक्षित रास्तों का उपयोग करने और स्टेशन पर सतर्क रहने की अपील की है।