BIHAR: कहते हैं पूत कपूत हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती..लेकिन बिहार के गया जी जिले में एक कलयुगी मां की करतूत हैरान करने वाली है। जब महिला का डेढ़ साल का बच्चा चाय बनाते समय तंग करने लगा तब वो आपा खो बैठी और किचन में रखे छुरी से उस पर कई वार कर दिया। जिससे मासूम बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। बच्चे को परिजन पीएमसीएच लेकर रवाना हुए हैं।
बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने महज डेढ़ साल के बच्चे पर उस समय छुरी से हमला कर दिया जब वह रसोई में चाय बना रही थी। मां का कहना है कि बच्चा उसे चाय बनाने में बार-बार परेशान कर रहा था, जिससे वह अपना आपा खो बैठी और आवेश में आकर छुरी से कई वार कर दिए। इस वारदात में मासूम बुरी तरह घायल हो गया।
दिल झकझोर देने वाली घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव की है। घायल मासूम को तुरंत गया के एएनएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर कर दिया है। फिलहाल उसका इलाज वहां चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मां जूही कुमारी रसोई में चाय बना रही थी, तभी बच्चा बार-बार उसके पास आकर उसे परेशान कर रहा था। आक्रोश में आकर उसने छुरी से गर्दन पर करीब छह बार वार किए, जिससे मासूम की हालत नाजुक हो गई। पड़ोसियों की मदद से बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मां जूही कुमारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में मानसिक स्वास्थ्य, डिप्रेशन और घरेलू तनाव जैसे मुद्दों को फिर से चर्चा में ला दिया है। वजीरगंज थाने के प्रभारी ने बताया कि महिला के खिलाफ हत्या की कोशिश (IPC की धारा 307) के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला को हिरासत में लिया गया है। वही बच्चा फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है और महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है।