ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गयाजी में किसान सम्मेलन का आयोजन, सूरज यादव ने किसानों की आवाज़ बनने का लिया संकल्प

गयाजी में आयोजित किसान सम्मेलन में समाजसेवी सूरज यादव ने किसानों की आवाज़ बनने का संकल्प लिया। हजारों किसानों ने सम्मेलन में अपनी समस्याएँ साझा कीं।

18-Sep-2025 09:38 PM

By First Bihar

 GAYA: गयाजी शहर के मशहूर राजा कंस्ट्रक्शन के एमडी और समाजसेवी सूरज यादव ने गया-नवादा रोड स्थित मनीयारा गांव में एक विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं को साझा किया।


पत्रकारों को संबोधित करते हुए सूरज यादव ने बिहार की मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक परिस्थिति और किसानों की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज किसानों के हित में कोई भी ठोस आवाज नहीं उठा रहा है, जबकि किसान ही समाज और अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं। सूरज यादव ने कहा किसानों की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि किसान सम्मान के साथ जिए और उसकी मेहनत का पूरा मूल्य उसे मिले


आगे कहा कि उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा व्यवसाय में बिताया है, लेकिन अब वे किसानों के अधिकारों और उनके हक की लड़ाई को समर्पित करेंगे। यादव ने विश्वास जताया कि अगर किसान मजबूत होंगे तो देश और राज्य दोनों अपने आप प्रगति की राह पर बढ़ेंगे। सम्मेलन में किसानों ने भी अपनी कठिनाइयाँ सामने रखी तथा लगातार बढ़ती महंगाई उनके बीच प्रमुख मुद्दे रहे। किसानों ने सूरज यादव के संकल्प का स्वागत किया और उन्हें अपने संघर्ष का सच्चा साथी बताया।