ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

GAYA JEE: शव का दाह संस्कार करने पहुंचे लोगों की बेरहमी से पिटाई, स्थानीय दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग

गया के विष्णुपद श्मशान घाट पर दाह संस्कार के दौरान दुकानदारों और स्थानीय युवकों ने मृतक परिजनों से मारपीट की। घटना पेमेंट को लेकर हुए विवाद में हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए, दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है..

08-Jun-2025 09:59 PM

By First Bihar

GAYA JEE: गया जी स्थित विष्णुपद श्मशान घाट पर दाह संस्कार करने पहुंचे लोगों के साथ स्थानीय दुकानदारों ने मारपीट की। रविवार को आधा दर्जन लोगों को बेरहमी से पीट डाला। जिससे सभी घायल हो गए। जिनमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना से गुस्साएं लोगों ने थाने पर पहुंचकर इसकी शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की। 


सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोधगया थानाक्षेत्र के जरहरा गांव में एक बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद लोग दाह संस्कार के लिए गया विष्णुपद श्मशान घाट पहुंचे थे। घटना उस समय हुई जब दाह संस्कार अंतिम दौर में था।


विष्णुपद थाने में पहुंचे घायलों ने बताया कि पेमेंट के लिए दुकानदार ने उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया और गाली गलौज की। शराब के नशे में धुत्त दुकानदारों ने पेमेंट लेने के बाद भी इस तरह का व्यवहार जारी रखा। मना करने पर वहां मौजूद दर्जन भर से अधिक युवकों ने उनपर हमला कर दिया। इस घटना में जरहरा गांव के कई लोग घायल हो गए। जिनमे से गोपाल यादव और रामशरण मिस्त्री को गंभीर चोटें आयी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस मामले में पीड़ित लोगों के द्वारा स्थानीय विष्णुपद थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है।