ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान

जदयू को बड़ा झटका: गया में प्रदेश सचिव सहित कई कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

गया जी में जदयू को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. चंदन कुमार यादव ने दर्जनों समर्थकों के साथ इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

07-Jan-2026 05:17 PM

By First Bihar

GAYAJEE: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बड़ा झटका लगा है। गयाजी में जेडीयू के प्रदेश सचिव सहित कई पुराने कार्यकर्ताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जेडीयू में अब कार्यकर्ताओं को तबब्जों नहीं दी जाती है। हमेशा उन्हें उपेक्षित रखा जाता है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है, जहां गया जिले में पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. चंदन कुमार यादव ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी के पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इसके लिए उन्होंने पार्टी के प्रदेश के वरीय नेताओं पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है. चंदन कुमार यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी नजदीकी माने जाते हैं और लगभग 20-22 वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं.


जदयू प्रदेश सचिव डॉ. चंदन कुमार यादव ने अपने पद के साथ-साथ जदयू की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने त्यागपत्र में पार्टी संगठन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि जदयू में अब संगठनात्मक लोकतंत्र समाप्त हो चुका है और वर्षों से पार्टी को सींचने वाले समर्पित नीतीशवादी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है. उनके अनुसार पार्टी में कुछ मुट्ठी भर स्वयंभू नेता अपने करीबी लोगों को संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर स्थापित कर रहे हैं, जिससे जमीनी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है.


उन्होंने कहा कि वे पिछले 20 से 22 वर्षों से छात्र जीवन के समय से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं. उस दौर में भी उन्होंने पार्टी का प्रचार-प्रसार किया जब गया जिले में राजद के बाहुबली नेताओं का दबदबा था और कार्यकर्ता खुलकर राजनीति करने से डरते थे. उन्होंने अपने जान-माल की परवाह किए बिना पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया.


प्रदेश सचिव ने यह भी आरोप लगाया कि आज पार्टी की स्थिति यह हो गई है कि पार्टी मुख्यालय में बैठे कुछ तथाकथित मठाधीशों की परिक्रमा किए बिना न तो संगठनात्मक दायित्व मिलता है और न ही मुख्यमंत्री से मुलाकात संभव है. ऐसे में नीतीशवादी विचारधारा के समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं बचा है.


इस्तीफे के संबंध में उन्होंने कहा कि यह त्याग किसी व्यक्तिगत नाराजगी के कारण नहीं बल्कि पार्टी और नेता के हित में किया गया है, ताकि उनके पद पर ऐसे लोगों को मौका दिया जा सके, जो नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हों. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना राजनीतिक आदर्श बताते हुए कहा कि वे हमेशा उनके शुभचिंतक रहेंगे.

गया से नितम राज की रिपोर्ट