ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

BIHAR: बिजली टावर पर चढ़ा बुजुर्ग, हाईटेंशन तार पर लटकने के बाद खेत में गिरा, बाल-बाल बची जान

गया जिले में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग बिजली टावर पर चढ़ गया और हाईटेंशन तार पर लटक गया। कई घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद उसकी पकड़ ढीली पड़ी और वह पानी भरे खेत में गिर गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

07-Oct-2025 09:36 PM

By First Bihar

GAYA: गया जिले के कोंच प्रखंड के केर पंचायत अंतर्गत दौलतपुर गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब 55 वर्षीय लाल दास अचानक एक बिजली के टावर पर चढ़ गए। ग्रामीणों ने उन्हें नीचे उतरने को कहा और काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हुए। कुछ देर बाद उन्होंने हाईटेंशन तार को पकड़ कर वो उस पर लटक गए।


इस बात की सूचना मिलते ही कोंच थाने की पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लाल दास को सुरक्षित नीचे उतारने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन सभी नाकाम साबित हुई। इस बीच मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और बुजुर्ग का हाईवोल्टेज ड्रामा जारी रहा।


काफी देर बाद लाल दास की पकड़ ढीली पड़ गई और वह कई फीट की ऊंचाई से नीचे पानी भरे खेत में गिर पड़े। गनीमत रही कि खेत में पानी होने की वजह से उनकी जान बच गई। घायल अवस्था में ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत टिकारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई।


परिजनों के मुताबिक, लाल दास के बेटे बाहर काम करते हैं और कुछ दिन पहले अपनी मां को लेकर वापस लौट गए थे। इसके बाद से लाल दास घर पर अकेले रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वह कथित रूप से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पत्नी के वियोग में उन्होंने यह कदम उठा लिया। किस्मत अच्छी थी कि हाईटेंशन में करंट नहीं दौड़ रहा था जिसके कारण उसकी जान बच गयी।