ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गयाजी DM के नाम से साइबर ठगों ने बनाया फेक व्हाट्सएप अकाउंट, इंटरनेट जेनरेटेड नंबर से अधिकारियों को भेजा मैसेज

गया के डीएम शशांक शुभंकर के नाम से फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर साइबर ठगों ने अधिकारियों को मैसेज भेजा। साइबर पुलिस जांच में जुटी है, डीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

14-Oct-2025 07:36 PM

By First Bihar

GAYA: गयाजी के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाये जाने का मामला सामने आया है। यह फेक व्हाट्सअप अकाउंट +84 376053164 नंबर से बनाया गया है। प्रोफाइल फोटो में गयाजी के डीएम शशांक शुभंकर का फोटो लगाकर मैसेज भेजा रहा था। साइबर ठगों ने डीएम की तस्वीर का इस्तेमाल इस फर्जीवाड़े में किया है। यह व्हाट्सएप अकाउंट पूरी तरह फर्जी है।


इस व्हाट्सएप अकाउंट से जिला स्तरीय कुछ पदाधिकारियों को मैसेज भेजा गया है। गया के ज़िलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से कहा है कि इस फर्जी व्हाट्सअप अकाउंट से आये मैसेज का जबाब नहीं दें। डीएम ने पुलिस उपाधीक्षक साइबर सिक्योरिटी को संबंधित व्हाट्सअप अकाउंट की जांच करवाते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


 वही इस संबंध में साइबर डीएसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि यह वर्चुअल नंबर है। मामले की छानबीन जारी है। कंपनी से संपर्क साधा जा रहा है। यह इंटरनेट जेनरेटेड नंबर है। इसका पता आसानी से नहीं चल पाता है। साइबर पुलिस की कार्रवाई चल रही है।