Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
26-Aug-2025 12:52 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: गया से हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया ने 1 सितंबर से गया-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। इस सेवा के साथ देश और विदेश के कई शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे जहां यात्रियों की आवाजाही आसान होगी, वहीं पर्यटन और व्यापार को भी नई रफ्तार मिलेगी।
एयर इंडिया के शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से गया के लिए विमान दोपहर 2:30 बजे उड़ान भरेगा और गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम 4:40 बजे वापसी उड़ान उपलब्ध होगी। इस सीधी उड़ान से यात्रियों को अब राजधानी दिल्ली तक पहुंचने के लिए अन्य मार्गों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई सेवा से विशेषकर बोधगया आने वाले विदेशी पर्यटकों को काफी सुविधा होगी। पहले सीधी उड़ानों के अभाव में पर्यटकों को असुविधा होती थी, लेकिन अब वे अपने देश से दिल्ली पहुंचकर सीधे गया आ सकेंगे। इससे स्थानीय होटल व्यवसाय, पर्यटन उद्योग और अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।
गया से दिल्ली की कनेक्टिविटी जुड़ने के बाद, यात्रियों की पहुंच अब बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, और तिरुवनंतपुरम जैसे महानगरों तक भी आसान हो जाएगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए भी नेपाल, थाईलैंड, हॉन्गकांग, लंदन, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, स्पेन, और नीदरलैंड जैसे देशों तक कनेक्टिंग फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी।