ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar News: बिहार के इस जिले में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर पति-पत्नी की मौत

Bihar News: गया जिले के पुनौरा धाम के पास पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक दंपती की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पक्की सड़क और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

07-Aug-2025 12:21 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के गया जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर-बंशीनाला हॉल्ट के बीच सोनारखाप-कैलूडीह गांव के पास एक दंपती की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।


मृतकों की पहचान सोनारखाप कैलूडीह गांव निवासी 55 वर्षीय मोहन यादव और उनकी 50 वर्षीय पत्नी तिलिया देवी के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी फतेहपुर बाजार से इलाज कराकर अपने गांव लौट रहे थे। वे पहाड़पुर स्टेशन से आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन पकड़कर बंशीनाला हॉल्ट उतरे थे। 


इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते वक्त तेज रफ्तार से आ रही पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव तक जाने वाली सड़क कच्ची और जर्जर है। इसी कारण ग्रामीण अक्सर रेलवे लाइन को पार कर नजदीकी रास्ते से आने-जाने को मजबूर होते हैं, जो कई बार जानलेवा साबित हो जाता है। केवल एक महीने पहले भी इसी स्थान पर एक अन्य व्यक्ति की मौत हो चुकी है।


हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना था कि अगर गांव तक पक्की सड़क होती तो शायद यह हादसा टल सकता था। साथ ही, उन्होंने रेल विभाग से इस क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की भी मांग की है। पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि मृतकों के शव परिजन अपने साथ ले गए हैं।