Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान
08-Jan-2026 05:25 PM
By First Bihar
GAYAJEE: गया जी शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौड़हर मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया है। घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली है। पीड़िता अपने बेटे के घर गई हुई थी और यहां कोई नहीं रह रहा था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
पीड़िता कौशलेश्वरी देवी ने बताया कि वे कुछ दिनों के लिए अपने बेटे के घर गई हुई थीं। घर बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब वह वापस लौटीं तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी व अन्य सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि घर से नकद रुपये, जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब हैं, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही कौशलेश्वरी देवी ने मगध मेडिकल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि घर में रखे जीवन भर का सारा जमा पूंजी चोरों ने उड़ा लिया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मगध मेडिकल थाना की पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घर का निरीक्षण कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौड़हर मोहल्ले में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है, लेकिन पुलिस गश्ती नियमित नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और रात्रि गश्ती तेज करने की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर छोड़कर जाते समय उचित सुरक्षा इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
गया से नितम राज की रिपोर्ट