Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
16-Oct-2025 10:50 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के गयाजी जिले में बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर एसटीएफ और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा जप्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बरामद गांजे की कुल मात्रा 684 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में तीन गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक ट्रक और एक कार को भी जब्त कर लिया है, जिनका उपयोग तस्करों ने गांजे की तस्करी के लिए किया था।
एसटीएफ और गया पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई बिहार और उत्तर प्रदेश एसटीएफ के संयुक्त अभियान का हिस्सा थी। मिली गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि दूसरे राज्य से भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। इसके बाद थाना क्षेत्र में सघन निगरानी रखी गई और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। फिलहाल, गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में कई जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नजर रखने और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। एसटीएफ और गया पुलिस का यह संयुक्त अभियान इस बात का प्रमाण है कि चुनावी समय में भी राज्य में नशे की तस्करी पर नियंत्रण के लिए प्रशासन सतर्क है।
गया सिटी एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से बरामद वाहन और गांजे को कानूनी कार्रवाई के तहत जब्त कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने और अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान के लिए पूछताछ और जांच जारी है।
गयाजी से नीतम राज की रिपोर्ट