ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / gaya-news / FIRE IN GOODS TRAIN : मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, दमकल की...

FIRE IN GOODS TRAIN : मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, दमकल की टीम पहुंची; मचा हडकंप

FIRE IN GOODS TRAIN : गया जिले से एक बड़ी खबर निकल कर समाने आ रही है। जहां एक चलती मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गई। यह मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी और इसे पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद दमकल की गाड़ी को सूचना

31-Jan-2025 02:59 PM

By First Bihar

FIRE IN GOODS TRAIN : बिहार के गया जिले से एक बड़ी खबर निकल कर समाने आ रही है। जहां एक चलती मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गई। यह मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी और इसे पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद दमकल की गाड़ी को सूचना दी गई। इसके बाद अब रेलवे और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 


जानकारी के मुताबिक, यह घटना गया-कोडरमा रेलखंड की है। जहां पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के पास चलती मालगाड़ी के डिब्बे से ड्राइवर ने धुआं निकलता देखा। तत्काल चालक ने सावधानी बरतते हुए मालगाड़ी को पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। इसके बाद स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में गई। 


वहीं, खबर मिलते ही रेल प्रशासन और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है। आग लगने के कारण कोयले में स्वत: स्फूरण बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी के बाद रेल प्रशासन की टीम और पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। रेलवे की तकनीकी टीम मामले की जांच कर रही है। जबकि मालगाड़ी में आग लगने की घटना के बाद ट्रेन को पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया, इससे रेलवे परिचालन भी प्रभावित हुआ है। 


इधर, इस संबंध में पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सत्य कुमार ने बताया कि ''सुबह में कोयला लोड मालगाड़ी की 20वीं बोगी से धुआं निकलने की जानकारी मिली। जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग को करीब- करीब बुझा लिया गया है।