ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

BPSC Teacher: जेल में तैयारी कर बिहार का विपिन बना BPSC टीचर, हथकड़ी लगे हाथों से लिया नियुक्ति पत्र, 18 महीने से काट रहा सजा

BPSC Teacher: गया में 18 महीने से जेल में बंद एक कैदी बीपीएससी टीचर बन गया है। बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में हथकड़ी लगे हाथों से विपिन कुमार ने नियुक्ति पत्र लिया।

10-Mar-2025 09:28 AM

By KHUSHBOO GUPTA

BPSC Teacher: गया में 18 महीने से जेल में बंद एक कैदी टीचर बना है। बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री और गया के जिला प्रभारी नीतीश मिश्रा ने कैदी शिक्षक विपिन कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपा। बेऊर जेल में रहते हुए उसने TRI-3 परीक्षा पास की और अब बिहार सरकार ने उसे शिक्षक नियुक्त किया है। लेकिन जब वह नियुक्ति पत्र लेने मंच पर पहुंचा, तो विपिन की हाथों में हथकड़ी लगी थी।


विपिन को बेऊर जेल से कड़ी सुरक्षा में लाया गया था। जब उसका नाम मंच से पुकारा गया, तो वह हथकड़ी पहने हुए मंच पर पहुंचा। समारोह में मौजूद लोगों के लिए यह नजारा चौंकाने वाला था, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ जब कोई कैदी जेल में रहते हुए शिक्षक बना और हथकड़ी में ही नियुक्ति पत्र प्राप्त किया।


विपिन कुमार गया के मोहनपुर प्रखंड के ऐरकी गांव का रहने वाला  है। साल 2023 में पटना के सगुना मोड़ स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में वो पढ़ाता था। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है, लेकिन अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं। विपिन का दावा है कि पड़ोस के एक कोचिंग संस्थान ने साजिश के तहत उसे फंसाया।