Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
12-Aug-2025 01:06 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार सरकार ने गया जिले के बोधगया प्रखंड के बतसपुर पंचायत समेत आस-पास के तीन पंचायतों को बाढ़ से बचाने के लिए बतसपुर वीयर के उर्ध्वप्रवाह में बांध के विस्तार की महत्वाकांक्षी योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बताया कि इस 24 करोड़ 21 लाख 62 हजार 300 रुपये की परियोजना के तहत दायें तरफ 1,540 मीटर और बायें तरफ 1,517 मीटर लंबा बांध बनाया जाएगा। परियोजना का कार्यान्वयन अक्टूबर, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बतसपुर वीयर के दोनों किनारों पर 800-800 मीटर का मौजूदा एफ्लक्स बांध मौजूद है। अब अतिरिक्त विस्तार के लिए दायें तरफ 1,540 मीटर और बायें तरफ 1,517 मीटर की लंबाई में नए बांध का निर्माण होगा, जिससे नदी का ओवरफ्लो रोका जा सकेगा। बांध का सेक्शन पूर्व निर्मित एफ्लक्स बांध के अनुरूप ही तैयार किया गया है।चौधरी ने कहा कि पिछले वर्ष (2024) में भारी वर्षा के कारण मुहाने नदी में जलस्तर बढ़ने से बतसपुर पंचायत और अन्य इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया था। इससे स्थानीय किसानों की फसलें और सड़कें बर्बाद हो गई थीं।
उन्होंने कहा कि नदी की बाढ को रोकने के लिए दक्षिण दिशा में बांध को बढ़ाना जरूरी समझा गया है। जिले के पदाधिकारी द्वारा भी बाढ़ नियंत्रण के लिए बांध निर्माण की सिफारिश की गई थी।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नदी के दोनों किनारों पर बांध बनने से न सिर्फ बाढ़ का जोखिम कम होगा, बल्कि हजारों किसानों की फसलों की सुरक्षा एवं गांवों की बुनियादी संरचना मजबूत होगी। सरकार का उद्देश्य है कि अब कोई भी पंचायत बार-बार बाढ़ से तबाह न हो।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बतसपुर वीयर बांध विस्तार प्रोजेक्ट के पूर्ण होने पर बतसपुर एवं आसपास के तीन पंचायतों के खेत, सड़कें और गांव सुरक्षित रहेंगे। यह सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगा।