Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
05-Mar-2025 05:10 PM
By Viveka Nand
BIHAR ROAD: पथ निर्माण विभाग में बड़ा खेल किया जा रहा है. इंजीनियर और ठेकेदार मिलकर सरकारी राशि का बंदरबांट कर रहे. पथ प्रमंडल-1 गया डिवीजन में हाल ही में 26 करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. इस मामले में संंबधित इंजीनियर जिन्होंने मिलीभगत कर ठेकेदार को भुगतान किया, वो कटघरे में है. हालांकि अभी तक दोषी अभियंताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. इधर इसी प्रमंडल में एक और खेल सामने आया है. इस मामले में भी पथ प्रमंडल गया के कार्यपालक अभियंता के साथ-साथ सहायक अभियंता आरोपों के लपेटे में हैं. मगध प्रमंडल के कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं. बजाप्ता एक जांच कमेटी बनाई गई है.
गया पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता-सहायक अभियंता के खिलाफ गंभीर आरोप
मगध प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय ने गया के पथ प्रमंडल संख्या-एक के कार्यपालक अभियंता रितेश सिन्हा एवं सहायक अभियंता निशांत राज के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं . मगध प्रमंडल के कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पथ निर्माण विभाग गया अंचल के अधीक्षण अभियंता ललित कुमार के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की है. कमेटी में जिला खनन पदाधिकारी और जिला लेखा प्राधिकारी होंगे. जांच टीम को आरोपों के बिंदु पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है.
कमिश्नर ने बनाई जांच टीम
आरोप में आप में कहा गया है कि पथ प्रमंडल गया- एक के कार्यपालक अभियंता रितेश सिन्हा एवं सहायक अभियंता निशांत राज की मिलीभगत से ठेकेदार ने सड़क निर्माण में वित्तीय अनियमितता की है. इंजीनियरों ने ठेकेदार से मोटी रकम लेकर रफा- दफा किया है. संवेदक ने कार्यपालक समझा रितेश सिन्हा एवं सहायक अभियंता निशांत से मिलाकर जाली चालान जमा कर करोड़ों करोड़ के रकम की निकासी कर सरकारी राशि का बंदरबांट किया है. पथ प्रमंडल गया अंतर्गत ओपीआरएमसी में खेल किया गया है. इसके साथ ही नमामि गंगे योजनाओं के कार्य में भारी अनियमित की गई है. पांच वर्षों से सिर्फ एक ही संवेदक को कार्य आवंटित किया जा रहा है. ऐसे में कार्यपालक अभियंता रितेश सिन्हा और सहायक अभियंता निशांत राज के काली करतूतों की जांच कर कार्रवाई करें.