Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
21-Jun-2025 04:40 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि नाबार्ड सहायता प्राप्त राज्य योजना के तहत गया और पश्चिम चंपारण जिलों में चार नए उच्च स्तरीय आरसीसी पुलों के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है । इस पर कुल 8872.614 लाख (88.72 करोड़) रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि नदियों पर पुल बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा , सम्पर्क बढेगा और लोगों का समय बचेगा। इस पुल के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार के अवसरों तक लोगों की पहुंच आसान होगी।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि गया जिले के इमामगंज प्रखंड में मोरहर नदी पर पकरी गुढ़िया से चौबर रोड के बीच एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण प्रस्तावित है जिसकी अनुमानित लागत 2089.801 लाख रुपये है। इसी जिले के बाँके बाजार प्रखंड में मोरहर नदी पर ही एक और पुल जूरी नवाडीह गांव के पास नवाडीह से फुलवारिया रोड के बीच बनाया जाएगा, जिस पर 2107.933 लाख रुपये खर्च का आकलन है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि पश्चिम चंपारण जिले के बगहा प्रखंड में मनोर नदी पर पीएमजीएसवाई पथ (एल042) गोनौली से गोरारा रोड के बीच एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 2965.940 लाख रुपये तय की गई है। इसी जिले के लौरिया प्रखंड में सिकहरना नदी पर जवाहिरपुर घाट के पास एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 1708.940 लाख रुपये की लागत आएगी। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बताया कि इन चारों पुलों का प्रस्ताव ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा तैयार किया गया है।
चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार ग्रामीण, शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को विस्तार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस के लिए लगातार काम कर किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण से ना केवल आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि राज्य के दूरदराज़ इलाकों में विकास के द्वार खुलेंगे।