ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar Police: वाह री बिहार पुलिस! क्राइम कंट्रोल छोड़ दारोगा बाबू ने स्टेज पर डांसर के साथ लगाये ठुमके...राज्य में ऐसे सुधरेगा लॉ एंड ऑर्डर?

Bihar Police: बिहार में आए दिन क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। इसी बीच बिहार पुलिस के दो दारोगा बाबू काम-धाम छोड़कर स्टेज पर डांसर्स के साथ ठुमके लगाते दिखे।

11-Apr-2025 11:08 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Police: बिहार में आए दिन क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। राज्य में बिगड़े कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। ऐसे में बिहार पुलिस, जिसके कंधों पर राज्य के सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वो क्राइम कंट्रोल छोड़कर स्टेज पर डांसर्स के साथ ठुमके लगाने में बिजी है।


बिहार के गया जिले में रामनवमी के मौके पर दो दारोगा महिला डांसर के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते नजर आए। जब वीडियो वायरल हुआ, तो विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद विभागीय जांच की गई और दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।  यह मामला जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात एसआई रास बिहारी और सुशील पांडेय रामनवमी पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच पर चढ़कर महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाते नजर आए।


बताया जा रहा है कि दोनों दारोगा कार्यक्रम में पूरी मस्ती के मूड में थे और डांसरों को खुलकर परफॉर्म करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। घटना के समय मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो दो दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।