Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
20-Mar-2025 12:07 PM
By First Bihar
Bihar News : गया में दो समुदायों के युवकों के बीच तनाव बढ़ गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरारपुर मोहल्ले में काली मंदिर के पास अचानक पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानें बंद हो गईं। रोड़ेबाजी करने वाले उपद्रवी घरों की छतों पर से भी पत्थरबाजी कर रहे थे। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े पत्थर बिखरे नजर आए।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पसरे ईंट-पत्थर को आम लोगों के पहुँचने के पहले ही हटा दिया। पुलिस घटना की वजह व उसमें शामिल युवकों की शिनाख्त करने में जुटी है। खास बात यह भी जब रोड़ेबाजी हो रही थी उस समय इलाके में बिजली भी नहीं थी। लोगो का कहना है कि करीब दस मिनट तक सड़क पर भगदड़ और रोड़ेबाजी की स्थिति बनी रही।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया गया। पुलिस के पहुंचने के बाद माहौल कुछ हद तक शांत हुआ है लेकिन पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी पीएन साहू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी विवाद को लेकर दो समुदायों के युवकों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद किस वजह से हुआ। पुलिस आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे पूरी घटना की सही तस्वीर सामने आएगी।
बता दें कि तनाव के बाद इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इलाके में दहशत है और लोग डरे-सहमे अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं।
घटना के बाद वहां के बाजार और दुकानें भी बंद हो गईं हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हालात अब नियंत्रण में हैं और किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। फिलहाल, पुलिस की टीम हालात पर नजर बनाए हुए है और घटना की जांच जारी है।
गया से नितम राज की रिपोर्ट