Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
31-Mar-2025 09:16 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बिहार के गया से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक दारोगा को शराब माफिया से फोन पर बीयर की डिमांड करना भारी पड़ गया है। एसएसपी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए दारोगा को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। शराबबंदी वाले बिहार में इस तरह का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। अब इस पूरे मामले की जांच एसएसपी अपनी निगरानी में कर रहे हैं।
शराब माफिया और दारोगा के वायरल ऑडियो मामले में शेरघाटी के एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने जांच रिपोर्ट के बाद दारोगा आरडी बर्मन को सस्पेंड कर दिया है। दारोगा शराब माफिया से बियर की मांग कर रहे थे। लेकिन ऑडियो वायरल हो गया। इस मामले में एसएसपी शैलेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में एक चौकीदार शिवकुमार यादव की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ये बताया है कि इस मामले से जुड़ा कोई खास हो या आम व्यक्ति हो, उस पर कार्रवाई जरूर होगी। दरअसल शनिवार से सोशल मीडिया पर तेजी से एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा आरडी बर्मन झारखंड के सैपुर गांव के शराब माफिया से बातचीत करते हुए कह रहे हैं कि क्या इस बार होली ऐसे ही पार हो जाएगा।
उसके जवाब में युवक का कहना है कि वो अभी ससुराल में है। नहीं मिल सकता है। ऑडियो में युवक साफ बता रहा है कि दारोगा जी के नाम पर चौकीदार पहले ही एक बोतल बीयर की मांग कर चुका है। उधर, दूसरी ओर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा सुबह में ही सैपुर गांव में पहुंच गए हैं। वीडियो में दारोगा से साथ मारपीट करने वाले लोग दिख रहे हैं। दारोगा बता रहे हैं कि हम इंचार्ज हैं। वहीं तीसरा एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें चौकीदार शिवकुमार यादव बड़ा बाबू के साथ तीन दारोगा सहित अन्य लोगों के लिए सात बोतल बीयर मांग रहा है। ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि बीयर का पैसा भी दिया जाएगा। ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। चौकीदार के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।