Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
19-Jan-2025 03:56 PM
By First Bihar
gaya crime news: बेटी की हत्यारों को सजा दिलाये जाने की गुहार लगा रहे माता-पिता पिछले कई दिनों से थाने के चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ित माता-पिता ने गया जिले के एसएसपी से भी मिले और न्याय की गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। अपनी मृत बेटी की आत्मा की शांति के लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ा सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस इन्हें कब तक न्याय दिला पाती है यह देखने वाली बात होगी।
दिल को दहला देने वाली घटना गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मोतिया बिगहा गांव की है जहां प्रेमिका को मिलने के लिए प्रेमी ने पहले बुलाया और फिर सब्जी मंडी के पास पेट्रोल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह झुलसी युवती को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 18 साल की युवती डॉली की मौत हो गयी। बेटी की मौत के बाद पीड़ित माता-पिता ( गुलाबी देवी और अशोक साव) ने गया एसएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
मृतका की मां गुलाबी देवी ने एसएसपी गया से लिखित शिकायत की। गुलाबी देवी ने बताया का 18 वर्षीय बेटी डॉली की हत्या उसके प्रेमी सौरभ कुमार ने किया है। जयलाल साव के पुत्र आरोपी सौरभ कुमार और डॉली के बीच दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। डॉली की उम्र कम थी जिसके कारण शादी नहीं हो सकी। साजिश के तहत 9 नवंबर 2024 को आरोपी सौरभ कुमार, सुमन कुमार और दीपक कुमार ने उनकी बेटी डॉली को अपने घर बुलाया।
जिसके बाद डॉली मिलने के लिए निकल गई लेकिन सब्जी मंडी के पास पहुंचते ही इन लोगों ने घेर लिया और शरीर पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आग लगाने के बाद सभी फरार हो गये और डॉली सड़क पर छटपटाती रही किसी तरह लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद वजीरगंज थाने में मृतका के परिजनों ने केस दर्ज कराया लेकिन आज तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
उल्टे आरोपियों द्वारा केस उठाने की धमकी लगातार दी जा रही है। कहा जा रहा है केस नहीं उठाए तो इकलौते बेटे को ऊपर बेटी के पास पहुंचा देंगे। लगातार मिल रही धमकी से गुलाबी देवी, अशोक साव सहित पूरा परिवार काफी दहशत में है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए अब दर-दर भटकने को मजबूर है।
गया एसएसपी से भी फरियाद लगा चुके है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आए दिन पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मृतका के पिता अशोक साव सब्जी बिक्रेता है वो किसी तरह सब्जी बेचकर परिवार चलाते हैं अब तो उन्हें सब्जी दुकान पर बैठने से भी डर लग रहा है।