Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
23-Aug-2025 12:27 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Flood: झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार फिर से बिहार में हालात बिगड़ने लगे हैं। गयाजी में फल्गू नदी के जलस्तर में बढ़तोरी के कारण नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गयाजी और जहानाबाद में फिर से बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। एनएच 33 पर बाढ़ का पानी चढ़ने के कारण आवागमन बाधित हो गया है।
दरअसल, झारखंड में हुई भारी बारिश का असर बिहार के सीमावर्ती जिलों पर साफ़ दिखाई दे रहा है। गयाजी जिले के बोधगया और जहानाबाद में बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है। मुहाने नदी में अचानक पानी बढ़ने से बोधगया के बसाढ़ी, सिलौंजा, बतसपुर जैसे गांवों में घर, दुकानें और सड़कें जलमग्न हो गईं।
सिलौंजा में सड़क पर पानी आने से बोधगया का इटवां-मोहनपुर से संपर्क टूट गया। उधर, उदेरा स्थान बराज से 1.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से फल्गू नदी में उफान आ गया। इससे जहानाबाद जिले के चुनूकपुर, मननपुर, भारथू और परियामा समेत करीब एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है।
नदी में तीन स्थानों पर तटबंध टूट गए, जिससे शुक्रवार देर रात बाढ़ का पानी जहानाबाद-बिहारशरीफ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-33 पर चढ़ गया और यातायात ठप हो गया। गया डीएम शशांक शुभंकर शुक्रवार देर रात बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राहत कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है।