Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
12-Sep-2025 07:43 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बीजेपी की राष्ट्रीय राजनीति में धीरे-धीरे मजबूती से सक्रिय हो रहीं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज शुक्रवार को गयाजी पहुंचीं। उन्होंने अपनी मां सुषमा स्वराज के लिए विष्णुपद मंदिर में पिंडदान किया। करीब डेढ़ घंटे तक चली वैदिक क्रिया में वे पूरे मनोयोग से जुड़ी रहीं। पंडा वैद्यनाथ दाढ़ीवाले ने पुजारी के साथ वैदिक विधि से उनका पिंडदान कराया। इस दौरान उन्होंने विष्णुपद, फल्गु और अक्षयवट पिंड वेदी पर पिंड अर्पण किया।
पिंडदान के वक्त बांसुरी भावुक दिखीं। उन्होंने साफ कहा कि धार्मिक कार्य से आई हूं, यहां राजनीति की कोई बात नहीं। अभी पूरा ध्यान पूजन पर है, बाकी बातें बाद में होंगी। उनके साथ परिवार की सदस्य ऋतु और कुछ करीबी लोग मौजूद रहे। गयाजी की पितृभूमि में जब बांसुरी स्वराज अपनी मां के लिए पिंडदान कर रही थीं, उसी वक्त राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय यह था कि आने वाले दिनों में वे बिहार की राजनीति में क्या भूमिका निभाएंगी।
सुषमा स्वराज का बिहार से गहरा नाता रहा है। अब उनकी बेटी उन्हीं कदमों पर चल रही हैं। 13 सितंबर को बोधगया में भाजपा युवा मोर्चा का बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। युवा शंखनाद नाम से होने वाले इस आयोजन में बांसुरी स्वराज मुख्य वक्ता होंगी। उनके साथ जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह भी मंच पर रहेंगी। भाजपा का दावा है कि इस कार्यक्रम में तीन हजार से ज्यादा युवा जुटेंगे और पार्टी की अगली राजनीतिक रणनीति को दिशा देंगे।
धार्मिक नगरी गया से बांसुरी का संदेश साफ है कि पितृकार्य के साथ राजनीतिक यात्रा भी यहीं से आगे बढ़ेगी। एक तरफ मां के लिए श्राद्ध और पिंडदान, दूसरी तरफ युवाओं को साधने का संकल्प। भाजपा इसे भावनाओं और राजनीति का संगम मानकर पूरे उत्साह से युवा शंखनाद कार्यक्रम में पेश कर रही है।
रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी