Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
07-Mar-2026 05:58 PM
By FIRST BIHAR
New Zoo Project: बिहार के गया जिले में नए चिड़ियाघर के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने बताया कि राज्य सरकार ने इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान दी। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार गया जिले में चिड़ियाघर की स्थापना को लेकर पहले ही सहमति दे चुकी है और अब केंद्रीय मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।
बैठक में जलवायु परिवर्तन से निपटने और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए चल रहे जल–जीवन–हरियाली अभियान पर भी विस्तृत चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इस अभियान की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पटना सहित राज्य के विभिन्न प्रवेश मार्गों और राजमार्गों पर हरित पट्टी विकसित करने का सुझाव दिया।
अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल बिहार में पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान ही प्रमुख चिड़ियाघर है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा गया के पास राजगीर जू सफारी भी पर्यटकों का आकर्षण है।
राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से गया में नए जैविक उद्यान की स्थापना की योजना बना रही है। प्रस्तावित चिड़ियाघर गया-डोभी रोड पर जमारी के पास बनाए जाने की संभावना है।