ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / bihar / Gaya kiul passenger train; गया-किऊल रेलखंड पर अब तेज़ रफ़्तार से दौड़ेंगी मेमू...

Gaya kiul passenger train; गया-किऊल रेलखंड पर अब तेज़ रफ़्तार से दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें, जानें ट्रेन नंबर

Gaya kiul passenger train;गया से किऊल जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन पहले से अधिक तेज़ गति से किया जाएगा।

20-Mar-2025 05:30 PM

By First Bihar

Gaya kiul passenger train ; गया से किऊल जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन पहले से अधिक तेज़ गति से किया जाएगा।


अब इंजन बदलने की झंझट खत्म हो जायेगा और  यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिलेगी | गया-किऊल रेलखंड पर अब पैसेंजर ट्रेनों का संचालन मेमू रैक से होगा, जिससे इंजन बदलने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। इससे यात्रियों की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस रेलखंड के दोहरीकरण के बाद विकास कार्य तेज़ी से हो रहा है। मेमू ट्रेनों में पहले से ही पावर इंजन लगे होते हैं, जिससे यात्रा सुगम हो जाती है।

क्या बदलाव हुए हैं?

पहले इस रूट पर पारंपरिक ICF रैक वाली ट्रेनों का संचालन होता था, जहां गंतव्य पर पहुंचने के बाद इंजन बदला जाता था। अब मेमू रैक के उपयोग से ट्रेन की गति में सुधार होगा और यात्रियों को झटके भी कम महसूस होंगे।ये यात्रियों के लिए बहुत बड़ी सुबिधा मानी जा रही है ,ज्ञात हो कि पिछले महीने ही इस रूट का दोहरीकरण पूरा हुआ था, लिहाजा अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेन संचालन शुरू कर दिया गया है। इस बदलाव से दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और  पहले के मुकाबले उनके समय की काफी  बचत होगी।

नए नंबरों के साथ चलेंगी ये ट्रेनें

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब गाड़ी संख्या 53632 गया-झाझा पैसेंजर को नए नंबर 63316 के साथ मेमू रैक में बदला गया है। इसी तरह, 53634 गया-किऊल पैसेंजर अब नए नंबर 63322 पर चलेगी। इसके अलावा, 53636 गया-किऊल पैसेंजर ट्रेन अब 63324 नंबर से संचालित होगी. इस बदलाव से यात्रियों को तेज़ और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।