ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / bihar / गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों...

गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान

Bihar News: गया जंक्शन पर नई दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने की अफरातफरी में दो यात्रियों की मौत हो गई। जनरल कोच में सीट पाने की होड़ में दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

16-Feb-2026 05:56 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के गया जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। घटना प्लेटफॉर्म नंबर 6 की है, जहां नई दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दोनों यात्री ट्रेन के नीचे आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।


मृतकों की पहचान जहानाबाद जिले के डेहरी थाना क्षेत्र निवासी सरयू प्रसाद (पिता- गनौरी साहब) और गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भगहर निवासी खालिद आलम (पिता- खुर्शीद आलम) के रूप में हुई है। दोनों के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


रेलवे सूत्रों के अनुसार, ट्रेन संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस वाशिंग पिट से प्लेटफॉर्म पर लगाई जा रही थी। इसी दौरान जनरल कोच में सीट पाने की होड़ में यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे। आरपीएफ और जीआरपी के जवान यात्रियों को रोक रहे थे, लेकिन अफरातफरी के बीच दो यात्री प्लेटफॉर्म से फिसलकर ट्रैक पर गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आ गए।


घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कमर्शियल विभाग, चेकिंग स्टाफ, रेल थाना और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। ट्रैक से शव हटाने के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू कराया गया, लेकिन हादसे के कारण महाबोधि एक्सप्रेस करीब 50 मिनट देरी से रवाना हुई।


दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गया से नई दिल्ली के लिए महाबोधि एक्सप्रेस एकमात्र नियमित ट्रेन है, जिसके कारण खासकर जनरल कोच में चढ़ने को लेकर अक्सर भीड़ और आपाधापी की स्थिति बनी रहती है।