Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
23-Dec-2025 11:33 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Weather Update: गया जिले में कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मंगलवार को मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रही ठंड के कारण लोगों को दिन-रात परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में लगातार पांचवें दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। घने कोहरे और बादलों की वजह से धूप नहीं निकल रही है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई है। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पछुआ और पुरवैया हवाओं के कारण धूप की कमी बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में शीतलहर का असर जारी रह सकता है।
ठंड का असर आम जनजीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुबह और शाम के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। गरीब, बुजुर्ग और छोटे बच्चे ठंड से सबसे अधिक प्रभावित हैं। लोग गर्म कपड़े पहनकर और अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचने के उपाय अपनाने की अपील की है।
रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी