ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत

Home / bihar / 234 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पार्सल वैन से की जा...

234 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पार्सल वैन से की जा रही थी तस्करी

गयाजी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्सल पिकअप वाहन से 234.6 किलो गांजा बरामद किया है। बहेरा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है।

24-Jan-2026 07:54 PM

By First Bihar

GAYAJEE: बिहार के गयाजी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहेरा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने पार्सल पिकअप वाहन से करीब 234.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया।


डीएसपी-2 अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 24 जनवरी 2025 की मध्य रात्रि बहेरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र से होकर एक पिकअप पार्सल वैन में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर एसडीपीओ शेरघाटी-2 अजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।


इस टीम में बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार, नारकोटिक सेल, मद्य निषेध विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के अधिकारी शामिल थे। डोभी–चतरा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में बने गुप्त तहखाने से गांजा बरामद किया गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप कुमार यादव, निवासी मदनपुर थाना क्षेत्र, औरंगाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।