ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / गैस सिलेंडर की कीमतों में आई गिरावट, आज से लागू हुआ नया रेट

गैस सिलेंडर की कीमतों में आई गिरावट, आज से लागू हुआ नया रेट

01-Jun-2022 11:29 AM

PATNA: राज्य में गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़े झटके देने के बाद अब तेल और गैस कंपनियों ने इस बार राहत दी है। सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 130 रुपए से लेकर 327 रुपए तक की राहत मिली है। एक जून से नई कीमत लागू की गई है। हालांकि, इसका फायदा सिर्फ व्‍यावसायिक उपभोक्‍ताओं को ही दिया जाएगा। क्‍योंकि, गैस कंपनियों ने केवल कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में ही बदलाव किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को पहले की तरह ही सामान्य रहेगा। पटना में अभी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1101 रुपए है। यह कीमत देश की राजधानी दिल्‍ली से भी अधिक है। ऐसा राज्‍य सरकार की ओर से लगाए टैक्‍स में अंतर की वजह से हुआ है। 


19 और 47 किलो वाला सिलेंडर हुआ सस्‍ता 

तेल और गैस कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर में बड़ी राहत मिली है। 19 किलो वाला सिलेंडर 130.50 रुपये सस्ता कर दिया गया है। ऐसे में 47.5 किलो वाले सिलेंडर की भी 327.00 रुपये कीमत घटा दी गई है। रेस्टोरेंट, होटल समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को इससे राहत मिलेगी। जबकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों को सामान्य रखा जाएगा। 


इस तरह होंगी सिलेंडर की नई कीमतें 

बिहार एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के महासचिव डा. रामनरेश सिन्हा ने बताया कि 19 किलो वाले सिलेंडर की संशोधित कीमत 2476.00 तथा 47.5 किलो वाले सिलेंडर की 6182.50 रुपये होगी। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 1101.00 रुपये, पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत 405.50 रुपये पर सामान्य रखा जाएगा।