Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
15-Feb-2026 04:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य की नदियों में बाढ़ से सुरक्षा और राहत सुनिश्चित करने के लिए बड़े बांध निर्माण और ऊंचाई बढ़ाने का काम तेज कर दिया है। कुल 2148.02 करोड़ रुपये की लागत से बागमती, गंडक, कमला बलान, सिकरहना और मसान नदियों में यह कार्य किया जाएगा।
जल संसाधन विभाग के अनुसार, बागमती नदी पर पुराने बांध की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। यह ऊंचाई 2024 में आई बाढ़ के जल स्तर के आधार पर तय की गई है। बागमती नदी के दायें तटबंध को करीब 63.76 किलोमीटर लंबाई में बढ़ाने की योजना पर काम चल रहा है।
बांध पर अलकतरा वाली सड़क भी बनाई जाएगी, जिससे निरीक्षण और रखरखाव में सुविधा होगी। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1378.10 करोड़ रुपये है। पश्चिमी और पूर्वी चंपारण जिले में सिकरहना नदी पर 56.22 किलोमीटर लंबे दायें तटबंध का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 28 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसकी लागत 239.63 करोड़ रुपये है।
गंडक नदी पर हसनपुर बनिया से सगुनी तक नए तटबंध का निर्माण 8.33 किलोमीटर लंबाई में किया जा रहा है, जिसमें 86 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस परियोजना की लागत 59.88 करोड़ रुपये है और यह सारण जिले के पानापुर व तरैया प्रखंडों को बाढ़ से सुरक्षा देगा।
कमला बलान नदी (फेज-3) में 255.45 करोड़ रुपये की लागत से बायां तटबंध 105.35 किलोमीटर और दायां तटबंध 111.29 किलोमीटर लंबाई में निर्माणाधीन है। इसमें करीब 83 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह परियोजना जयनगर से दरभंगा, समस्तीपुर और सहरसा के महिषी प्रखंड तक बाढ़ सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगी। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 में इन सभी नदियों पर तेजी से बांध निर्माण कार्य पूरा करने का निर्णय लिया है। अधिकांश जगहों पर बांध निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।