VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार
29-Nov-2020 10:02 AM
SAHARSA : बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सहरसा से भागलपुर केंद्रीय जेल भेजे गए बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन को वापस सहरसा जेल शिफ्ट कर दिया गया है. रविवार की अहले सुबह उन्हें विशेष केंद्रीय कारा से सहरसा वापस लाया गया.
बता दें कि दो महीने पहले 21 अक्टूबर को आनंद मोहन को सहरसा जेल से भागलपुर जेल लाया गया था. भागलपुर शिफ्ट किए जाने के बाद नाराज पूर्व सांसद ने अन्न छोड़ दिया था. उन्होंने जेल आईजी को पत्र लिखकर राजनीतिक द्वेष के कारण भेजे जाने का आरोप लगाया था.
इस दौरान उन्होंने सहरसा जेल भेजे जाने तक अन्न ग्रहण नहीं करने का ऐलान कर दिया था. वे सिर्फ नींबू-पानी ले रहे थे. पर 18 दिन बाद जेल प्रशासन के मनाने पर उन्होंन अन्न लेना शुरू किया था. बता दें कि बिहार चुनाव 2020 में राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को सहरसा विधानसभा सीट और बेटे चेतन आनंद को शिवहर विधानसभा सीट से राजद ने अपना कैंडिडेट बनाया था. शिवहर सीट से उनके बेटे चेतन आनंद ने जीत दर्ज की है. वहीं पत्नी लवनी आनंद को हार मिली. 10 नवंबर को चुनाव रिजल्ट आने के बाद पत्नी और बेटे ने उनसे मुलाकात की थी.17 नवंबर को बाहुबली सांसद आनंद मोहन ने पेरोल के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अभी उसे मंजूरी नहीं मिली है.