BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट
29-Jun-2022 07:48 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी बहू ऐश्वर्या के बीच रिश्ता बचाने की आखिरी पहल होती दिख रही है। दोनों की काउंसलिंग कल यानी मंगलवार को पटना हाई कोर्ट में हुई थी और हाई कोर्ट में हुई काउंसलिंग के बाद जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लालू की बहू ऐश्वर्या अपने ससुराल में रहने के लिए तैयार हैं। ऐश्वर्या ने काउंसलिंग के दौरान यह कहा है कि उन्हें पति और ससुराल के साथ रहने में कोई परेशानी नहीं है, जबकि लालू के बेटे तेजप्रताप ने सिरे से इस बात को खारिज कर दिया है। तेज प्रताप ने कहा है कि मुझे ऐश्वर्या के साथ नहीं रहना है। इस मामले में अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह के मुताबिक के दोनों पक्षों की बात कोर्ट में विस्तार पूर्वक सुनी है। कोर्ट ने दोनों पक्षों से कहा है कि किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले हम चाहते हैं कि आप लोग अपने वकीलों के साथ बैठकर कोई आपसी सहमति का रास्ता निकालें।
तेजप्रताप और ऐश्वर्या का रिश्ता बचाए जाने को लेकर अब अगली पहल 4 जुलाई को होगी। 4 जुलाई को चंद्रिका राय और राबड़ी देवी की मौजूदगी में सेटलमेंट का प्रयास होगा। पटना जू के गेस्ट हाउस में 6 बजे दोनों आपसी सहमति से सेटलमेंट का प्रयास करेंगे। 4 जुलाई को शाम 6 बजे पटना जू में जो सेटलमेंट मीटिंग होगी उस दौरान ऐश्वर्या और तेजप्रताप भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि हाईकोर्ट में भी ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका राय के साथ पहुंची थी जबकि तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी देवी के साथ कोर्ट गए थे।
मंगलवार को हाईकोर्ट में करीब 45 मिनट की काउंसिलिंग के बाद तेजप्रताप और ऐशवर्या दोनों कोर्ट से बाहर आए। लेकिन मीडिया से बचते हुए दिखे। मीडिया से कोई बातचीत किए बिना अपनी अपनी अलग कार में सवार होकर कुछ महीने बाद ही तेज प्रताप न्यायालय से चले गए। 12 मई 2018 को दोनों की शादी हुई थी। पटना के फैमिली कोर्ट में तलाक लेने के लिए आवेदन दे दिया था।