चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
04-Oct-2025 11:36 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच पटना में चल रही अहम बैठक सम्पन्न हो गई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव चुनाव आयोग को सौंपे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी ने आयोग से आग्रह किया है कि आगामी चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं, ताकि प्रशासनिक प्रबंधन सुचारु रूप से किया जा सके। उन्होंने यह भी मांग की कि पूरे बिहार में केंद्रीय बलों की व्यापक तैनाती की जाए।
जायसवाल ने कहा कि खासकर दियारा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में, जहां पूर्व में बूथ लूट की घटनाएं सामने आई हैं, वहां किसी भी परिस्थिति में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात रखा जाए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि मतदान केंद्रों पर आने वाली बुर्का पहने महिलाओं की पहचान सुनिश्चित की जाए, जिससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
भाजपा ने आयोग से यह भी अनुरोध किया कि सभी मतदाताओं को मतदान से 24 घंटे पहले SMS के माध्यम से सूचित किया जाए, ताकि वे चुनाव के प्रति सजग और तैयार रहें। पार्टी ने राज्य में जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने की मांग भी की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाने चाहिए।
बैठक के बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, "मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री विनोद सिंह गुंजियाल तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ चर्चा जारी है"।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना
