ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / दूसरे के बदले एग्जाम देते पकड़े गए 2 मुन्ना भाई, 10 हजार रुपये...

दूसरे के बदले एग्जाम देते पकड़े गए 2 मुन्ना भाई, 10 हजार रुपये के लिए दे रहे थे मैट्रिक परीक्षा

18-Feb-2021 04:29 PM

By SANT SAROJ

 SUPAUL:- बिहार में चल रहे मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन आज दो मुन्ना भाई को दूसरे के बदले परीक्षा देते पकड़ा गया गया। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया गया। इतनी कड़ाई के बावजूद ये मुन्ना भाई परीक्षा में शामिल हुए लेकिन तभी एसडीओ की नजर इन पर पड़ी। मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज का है जहां मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन कदाचार के आरोप में 2 मुन्ना भाई को पकड़ा गया। जो 10 हजार रुपये के लिए दूसरे के बदले मैट्रिक की परीक्षा दे रहे थे। मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन कल (मंगलवार) को भी ये साइंस की परीक्षा में शामिल  हुए थे जिस पर किसी की नजर नहीं गई और आज जब वे परीक्षा दे रहे थे तभी एसडीओ ने निरीक्षण के दौरान इन्हें पकड़ा।   


मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन त्रिवेणीगंज प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से दो मुन्ना भाई को एसडीओ शेख जेड हसन ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा। जो दूसरे छात्रों के बदले गणित की परीक्षा दे रहे थे। आश्चर्य की बात तो यह है कि हिरासत में लिया गया श्रवण कुमार 9वीं कक्षा का छात्र है जो अपने साथी दीपक के बदले परीक्षा दे रहा था। दोनों एक ही स्कूल के छात्र हैं। कल भी उसने साइंस की परीक्षा दी थी। श्रवण के इस बयान से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 


बीए पार्ट वन के छात्र राजदेव राज को भी प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से पकड़ा गया। जो 10 हजार रुपये के लिए दूसरे के बदले परीक्षा दे रहा था। एसडीओ शेख़ जेड हसन ने बताया कि दो फर्जी परीक्षार्थी को दूसरे छात्रों के बदले परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है जिनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार फर्जी परीक्षार्थी जिसके बदले परीक्षा दे रहे थे उस छात्र को भी परीक्षा से निष्काषित कर दिया गया है। वही कदाचार के आरोप में दो छात्राओं को निष्कासित कर दिया गया साथ ही परीक्षा केंद्र से दो अभिभावकों को भी हिरासत में लिया गया है।