पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
23-Apr-2022 07:40 AM
SIWAN : यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन खबर सौ फ़ीसदी सही है। एक ट्रेन ड्राइवर को चाय पीने की तलब हुई तो उसने ट्रेन को ट्रैक पर ही खड़ा कर दिया। पहले चाय ली और उसके बाद ट्रेन आगे की तरफ बढ़ पाई मामला सीवान जिले से सामने आया है। शुक्रवार की सुबह 11123 डाउन झांसी यानि ग्वालियर मेल एक्सप्रेस के लोको पायलट ने 91 ए सिसवन रेलवे क्रासिंग पर चाय पीने के लिए ट्रेन रोक दी।
ट्रेन का सहायक लोको पायलट क्रासिंग के पास बने दुकान से चाय लाया और इंजन में सवार हुआ तब ट्रेन आगे बढ़ाई गई। यह देख लोग भी हैरत में पड़ गए। वजह यह भी थी कि ट्रेन के गुजरने के कारण रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद था। इस मामले की शिकायत स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार ने वरीय अधिकारियों और स्टेशन डायरेक्टर छपरा से की है। झांसी यानि ग्वालियर मेल एक्सप्रेस सुबह तकरीबन साढ़े 5 बजे सीवान से खुली। लोको पायलट धीमी रफ्तार में ट्रेन को रेलवे क्रॉसिंग पर लाया और फिर ट्रेन को रोक दी। सहायक लोको पायलट दोनों हाथ में चाय का कप लिए हुए ट्रेन की इंजन पर गया पहले ड्राइवर को चाय दी। इसके बाद खुद इंजन पर सवार हुआ, उसके बाद ट्रेन खुली।
इस मामले में स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक सिसवन क्रॉसिंग के पास ट्रेन को रोकने और चाय लेने के मामले में वरीय अधिकारियों और स्टेशन डायरेक्टर छपरा के पास रिपोर्ट भेज दी गई है। भेजी गई रिपोर्ट में सबूत के तौर पर फोटो भी भेजी गई है। यह लोको पायलट की लापरवाही है।